फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के माछिल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Sun, 23 Jul 2017 01:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना ने नाकाम की घुसपैठ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में रविवार को पाकिस्तान की ओर से हो रही एक आतंकी घुसपैठ को सेना के जवानों द्वारा नाकाम कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले के मच्छैल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सेना को एलओसी के रास्ते पाकिस्तानी आतंकियों के एक दल के घुसपैठ की कोशिश करने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद सेना के द्वारा मच्छैल सेक्टर के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान एलओसी के पास संदिग्ध हलचल देखी गई जिसके बाद सेना द्वारा आतंकियों को ललकारा गया। घेराबंदी सख्त होते देख घुसपैठियों द्वारा जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी गई। इसके बाद सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया गया है। जानकारी के मुताबिक इलाके में सेना के जवानों का ऑपरेशन अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें