फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में 5 आतंकी गिरफ्तार, लश्कर-हिजबुल से संबंध की आशंका

Sun, 23 Jul 2017 12:23 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों की गिरफ्तारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र से पुलिस ने पांच आतंकियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। समय रहते इन आतंकियों के पकड़ने से एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम बनाया गया। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आतंकियों का संबंध लश्कर और हिज्ब से है। सभी दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के हैं। हालांकि, पुलिस ने मामले में पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह पांचों आतंकी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र टेंगपोरा से पकड़े गए। इनकी पहचान मस्तान सबा, इश्फाक अहमद डार, आरिफ अहमद डार, मसरत अहमद डार और निसार अहमद लोन के रूप में हुई है। पुलिस के पास इनपुट था कि आतंकियों का एक दल टेंगपोरा बाईपास के रास्ते श्रीनगर के बटमालू की तरफ आने वाला है। इसके आधार पर पुलिस द्वारा नाका लगाया गया था। इसी दौरान एक टाटा सूमो उस ओर आई और नाका देख अचानक से मुड़ गई तो नाका पार्टी को उन पर शक हुआ। उन्होंने सूमो का पीछा किया।

कुछ दूरी पर आतंकियों ने सूमो सड़क किनारे खड़ी कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन नाका पार्टी द्वारा उन्हें धर दबोचा गया। पुलिस द्वारा सूमो को कब्जे में ले लिया गया है। तलाशी में कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं।सूत्रों के अनुसार यह आतंकी पिछले एक साल के अंदर आतंकवाद में शामिल हुए हैं। इनमें से दो का संबंध लश्कर और तीन आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह आतंकियों का वह दल हो सकता है जिसे कुछ दिन पहले श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र कमरवारी में देखा गया था। वह किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें