फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लखनपुर से लद्दाख तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Fri, 21 Jun 2019 12:48 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रियासत के सभी 22 जिलों में योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। लखनपुर से लेकर लद्दाख व जम्मू से लेकर कश्मीर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग आयोजन समिति के संयोजक चंद्र मोहन शर्मा के अनुसार मौसम योग दिवस जम्मू में मुख्य कार्यक्रम केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम में होगा। यहां करीब एक साथ चार हजार लोग योग करेंगे। इनमें स्कूली विद्यार्थी भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम को सरकारी विभागों के अलावा योग संगठनों के सहयोग से करवाया जा रहा है। 

वहीं श्रीनगर में भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल खासतौर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर जाकर योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं सरकारी स्तर भी कश्मीर संभाग में योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। लद्दाख में भी प्रशासनिक स्तर के अलावा भाजपा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रमों में मंडलायुक्तों से लेकर जिला उपायुक्त स्तर के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भाजपा के तरफ से सांसद के अलावा पूर्व विधायक व पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा योग संगठनों से जुड़े लोग व आम लोग भी कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें