फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवसः स्कूलों में किसी अनजान को न घुसने देने के निर्देश, आतंकी दे सकते हैं वारदात को अंजाम

Fri, 18 Jan 2019 01:40 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर आतंकी कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए पुलिस महकमे ने एक एडवाइजरी की है। जिसमें कई तरह की हिदायतें जारी की गई है। साथ ही सभी पुलिस स्टेशनों के थानेदारों और चौकी प्रभारियों को 24 घंटे अपने क्षेत्राधिकार में गणतंत्र दिवस तक मौजूद रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सभी स्कूल प्रबंधनों को हिदायत दी गई है कि वह किसी भी अज्ञात शख्स को स्कूलों में न घुसने दें। साथ ही स्टूडेंट्स को भी अलर्ट करें कि सावधान रहें। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, शापिंग कांप्लेक्स, अस्पतालों आदि में आने जाने वाले लोगों को सावधान करते हुए कहा गया है कि यदि कहीं भी उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु दिखे। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो संबंधित पुलिस स्टेशन या फिर 100 नंबर डायल कर इसकी तुरंत जानकारी दें। 

अतिरिक्त नाके स्थापित
पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि जम्मू जिले के कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। यह आम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं। इसलिए आम जनता इन नाकों पर चेकिंग के लिए पुलिस का सहयोग करे। नाके लोगों को प्रताड़ित करने के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए हैं। आम जनता को यह भी जागरूक किया गया है कि कहीं भी किसी तरह की कोई संदिग्ध जानकारी मिलने पर पुलिस को जरूर सूचना दें। ग्रामीण इलाकों में भी नाके स्थापित किए गए हैं। बार्डर पुलिस को कहा गया है कि वह बार्डर के उन रूट पर नजर रखें। जिनका इस्तेमाल आतंकी करते आए हैं। 
विज्ञापन


वीडीसी मेंबर, चौकीदारों, नंबरदारों से मांगा सहयोग
पुलिस ने सीमांत इलाकों में वीडीसी मेंबरों, नंबरदारों, चौकीदारों से भी सहयोग मांगा है। कहा गया कि वे लोग सतर्क रहें। पुलिस के साथ संपर्क में रहे। यदि एलओसी और बार्डर पर कहीं पर भी पाकिस्तानी गोलाबारी हो या फिर किसी तरह की वारदात हो तो पुलिस को उसी समय बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें