फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पुलिस लाइन में, सब इंस्पेक्टर थानों में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में इंस्पेक्टरों की लाइन लगी हुई है, लेकिन सब इंस्पेक्टरों को थानों का पदभार दिया गया है। जिले के तीन थाने ऐसे हैं, जहां इंस्पेक्टरों की जगह सब इंस्पेक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें खौड़, कानाचक और मीरां साहिब शामिल हैं, जबकि लाइन में दर्जनों इंस्पेक्टर अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं।

थानों की कमान संभालने वाले सब इंस्पेक्टर पिछले कई समय से एसएचओ का ही काम संभाल रहे हैं, जबकि कई थानों में इंस्पेक्टरों के साथ सब इंस्पेक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दर्जनों इंस्पेक्टर कर रहे पो‌स्ट‌िंग का इंतजार

हालांकि पुलिस के उच्च अधिकारी कहते हैं कि सब इंस्पेक्टर से भी थानेदारी कराई जा सकती है। डीआईजी अशकूर वानी का कहना है कि ऐसा कोई नियम नहीं कि थानों में इंस्पेक्टर ही लगाए जाएं।

यदि कोई सब इंस्पेक्टर एसएचओ का काम कर सकता है और वह उस काबिल है तो उसकी सेवा ली जा सकती है।

इसलिए सब इंस्पेक्टरों को थाने में लगाया गया है। सांबा और कठुआ जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी कई थानों में इंस्पेक्टरों को छोड़ सब इंस्पेक्टरों को लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें