उधमपुर हमले में शामिल आतंकियों की जम्मू में वारदात को अंजाम देने की योजना थी। हालांकि आतंकियों द्वारा अंतिम समय में इरादा बदला गया।
यह खुलासा एनआईए की ओर से पेश की गई चार्जशीट में किया गया है। एनआईए रिपोर्ट के अनुसार इरादा बदलने के कारण आतंकी वापस कश्मीर लौट गए थे।
हमले की योजना का फरार फाइनेंसर आशिक सात जुलाई को उस आतंकी ठिकाने पर पहुंचा था, जहां पाकिस्तानी आतंकी रह रहे थे। इस दौरान अबु कासिम, अबु ओकाशा और खुर्शीद भट भी थे। उन्होंने जम्मू में वारदात को अंजाम देने का फैसला किया था।