फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तेज की

विज्ञापन
राजोरी में गुज्जर बक्करवाल हास्टल का दौरा करते उपायुक्त नजीर शेख।
विज्ञापन
राजोरी। उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने रविवार को अधिकारियों के साथ गुज्जर बक्करवाल हॉस्टल का दौरा किया। जिसे प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कोविड केयर सेंटर में परिवर्तित किया जाना है। उपायुक्त ने अधिकारियों से पानी और बिजली, भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कोरोनो वायरस के रोगियों के उपचार, निदान और क्वारंटीन के दौरान उत्पन्न बायो मेडिकल कचरे के निपटान के लिए भी कहा ताकि अन्य व्यक्तियों को संक्रमण का खतरा कम हो सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की एक टीम कोविड केयर सेंटर में 24 घंटे रहेगी। उन्होंने अधिकारी को केंद्र में मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया और छात्रावास को दो दिन के भीतर कोविड केयर सेंटर में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा, ताकि रोगियों को वहां स्थानांतरित किया जा सके। इन दिनों में रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी को कुछ हद तक कम किया जा सकता है और रोगियों के लिए ओपीडी का संचालन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में सेंटरों की स्थापना का उद्देश्य कोविड-19 के खिलाफ एक प्रभावी और उपयोगी लड़ाई सुनिश्चित करने और जिले पर बोझ को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें