जम्मू। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जम्मू डॉक्टर हरबख्स सिंह ने वीरवार को पीएचसी जंद्राह, पीएचसी डंसाल, उप केंद्र धन, काहपोहता और बडसू का दौरा कर कामकाज का निरीक्षण किया। इस दौरान उपकेंद्र धन के लिए भूमि के मामले को हल किया गया।
नायब तहसीलदार और पटवारी ने सरपंच सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उपकेंद्र धन के लिए भूमि का सीमांकन किया। पांच वर्षों से लंबित इस मामले को हल करके राजस्व विभाग को भूमि हस्तांतरण के लिए दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा गया था। इसमें दो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बिना शर्त भूमि दान की गई है। सीएमओ ने ब्लाक मुख्यालय डंसाल में ब्लाक आशा कोआर्डिनेटर और आशा फेस्लिटेटर्स के साथ बैठक कर संबंधित पोर्टल पर मापदंडों के साथ कार्य के अपडेशन को बढ़ाने के निर्देश दिए।