फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से मिला कुंजवानी से लापता किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कुंजवानी के अपना विहार से लापता हुआ किशोर सूर्यांश तोमर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से बरामद हुआ है। सूर्यांश के चाचा अरुण कुमार ने इस संबंध में गंग्याल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सूर्यांश घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था, जिसके बाद से नहीं लौटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने रेलवे प्रशासन से बात की और लापता का आधार कार्ड दिया। जांच में पता चला कि वह जम्मू से दिल्ली तक शताब्दी एक्सप्रेस में गया था। इसके आगे वह हरियाणा गया है। पुलिस ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया और किशोर को वहां से बरामद कर लिया। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें