जम्मू। डिवकाम डॉ. राघव लंगर और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सलीम उर रहमान ने मंगलवार को गांधी नगर और सरवाल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने गायनी वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। मरीजों को खाना समय पर दिया जाए। योजनाओं का लाभ मरीजों को दिया जाए। डिवकॉम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, सेंटल टेस्टिंग लैब और गायनी वार्ड में सुविधाएं बढ़ाने को कहा। जन औषधि केंद्र 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए। इससे गरीब मरीजों को दवाइयां सस्ती दरों पर मिल सकेंगी।