जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने डेलीवेजरों, बार्डर बटालियन, सीआईएसएफ और बीएसएफ अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में न्यू प्लाट से रैली निकाली। इस दौरान अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। डेलीवेजर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा बार्डर बटालियन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाए और रोजगार दिया जाए। लंबे समय से मांगों को अनसुना किया जा रहा है। खाली पदों पर भर्ती आरंभ की जाए।