जम्मू। वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण आयुक्त संजीव वर्मा ने जंबू जू का दौरा कर परियोजना के तहत चालू कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग को मार्च 2022 से पहले इसे पूरा करने के लिए गतिविधियों का एक चार्ट तैयार करने को कहा। अगले साल जू के पहले चरण को शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
आयुक्त ने निर्माणाधीन पार्किंग क्षेत्र में रिटेर्निंग वाल के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ आंतरिक सड़क पर काम में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इसमें पुलिया और रिटेनिंग वाल का निर्माण शामिल है। परियोजना के तहत तीन पार्कों के निर्माण की प्रगति की गति का भी निरीक्षण किया गया।