फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Wed, 12 Oct 2016 01:55 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से नापाक साजिशें लगातार जारी हैं। भारतीय सीमा में घुसपैठ की एक और कोशिश को सेना ने बुधवार को नाकाम किया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की गई है।
विज्ञापन
#FLASH Infiltration bid foiled by security forces in Tangdhar, Kupwara (J&K), operation in progress. — ANI (@ANI_news) October 12, 2016
हालांकि सेना के जवानों की मुस्तैदी के चलते इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया है। सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए तंगधार के इस इलाके को सील कर दिया  है। इसके बाद से ही सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

कश्मीर में घुसपैठ और आतंकी हमले बढ़े

EDI इमारत में आपरेशन जारी - फोटो : Amar Ujala
वहीं श्रीनगर के पास पांपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीसरे दिन भी मुठभेड़ लगातार जारी है। पांपोर में बुधवार को भी सेना की ओर से आतंकियों को ढेर करने के लिए लगातार भारी गोलाबारी की गई। सेना के जवान इमारत की खिड़कियों को लक्ष्य करके बिस्फोटकों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे कि आतंकियों को ढ़ेर किया जा सके । 

पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही कश्मीर मेें आतंकियो की साजिशें लगातार जारी हैं । सीमा पर घुसपैठ की लगातार हो रही कोशिशों के बीच कश्मीर में लगातार सैन्य ठिकानों समेत महत्वपूर्ण जगहों को निशाना बनाया जा रहा है । सेना ने बीते दिनों में आतंकियों की कई साजिशों को नाकाम भी किया है । 

पांपोर के पहले बारामुला, नौगाम और लंगेट में आतंकियों की घुसपैठ के बाद हमले की साजिश को नाकाम करते हुए सेना ने पाकिस्तान में बने हथियार बरामद किये हैं । सेना के अधिकारियों को इन घुसपैठियों के पास से पाकिस्तान में बने ग्रेनेड समेत एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे ।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें