फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 12 घायल

Wed, 12 Oct 2016 12:39 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : demo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल होने वालों में चार महिलाओं सहित आठ नागरिक, सीआरपीएफ के तीन और राज्य पुलिस का एक जवान शामिल है।

घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। शोपियां शहर में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त पर थी तभी सुबह लगभग 11.30  बजे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इसमें चार जवान घायल हो गए।
विज्ञापन

30 सितंबर को भी पेट्रोलिंग पार्टी पर हुआ था हमला

सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo
हमले में मौके से गुजर रहे आठ नागरिक भी घायल हुए हैं। इनमें चार महिलाएं हैं। हमले के बाद वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। हमले में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हमले की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। घाटी में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद आतंकियों ने सुरक्षा बलों को टारगेट कर हमले किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें