एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार 30 दिसंबर को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इसमें तरकुंडी इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया गया। जबकि तीन अन्य को घायल कर छह आतंकियों को वापस खदेड़ दिया गया।