भारतीय सुरक्षा बलों (बीएसएफ) ने जम्मू क्षेत्र के ओक्टोरी पोस्ट पर सभी प्रकार की गतिविधियां रोक दी हैं।
विज्ञापन
सरकार ने पहलगाम में पर्यटकों की क्रूर हत्या के बाद सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आरएस पुरा सेक्टर स्थित ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर हफ्ते के दो दिनों में होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को भी स्थगित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, आरएस पुरा क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर अर्लट जारी किया गया है और पाकिस्तान क्षेत्र में भी सीमा पर हो रही गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इस फैसले के बाद, सुरक्षाबलों ने पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की है, ताकि किसी भी खतरे और अव्यवस्था से निपटा जा सके। सरकार का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा और शांति को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।