इसमें सेना के विशेष बल-6 पैरा एसएफ के हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं, चार संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।
उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकियों से भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें सेना के विशेष बल-6 पैरा एसएफ के हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं, चार संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, खुफिया सूचना पर बसंतगढ़ क्षेत्र में पुलिस के साथ एक साझा तलाशी अभियान शुरू किया गया। आतंकियों से सामना होते ही भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। शुरुआती मुठभेड़ में हमारे एक बहादुर जवान को गंभीर चोटें आईं और बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
24 घंटों में तीसरी मुठभेड़ : 24 घंटों में जम्मू में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। बुधवार को कुलगाम जिले में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इससे पहले बारामुला के उड़ी नाला इलाके में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था।