जम्मू-कश्मीर में सेना के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान नियंत्रण रेखा के साथ मनकोट सेक्टर के बलनोई में तैनात था। फायरिंग की आवाज सुनते ही साथी जवान उसकी ओर भागे। मौके पर पहुंचकर उसे खून से लथपथ पाया।
विज्ञापन
आनन-फानन में साथी जवान उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की पहचान आशीष कुमार (लांस नायक) के रूप में हुई है। जवान ऐसा कदम क्यों उठाया, इस मामले की जांच की जा रही है।