भारतीय सेना ने महिलाओं को सशक्त करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम लांच किया है। यह कार्यक्रम खास तौर पर जम्मू संभाग के राजोरी और पुंछ जिले की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, ताकि महिलाओं में रोजगार पैदा किया जा सके।सेना ने सद्भावना पहल के तहत पांच वोकेशनल ट्रेनिंग कोर्स आयोजित किए हैं।
इसमें 137 महिला उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इन कोर्सों में बुनाई एवं सिलाई, कृषि एवं हार्टीकल्चर, कंप्यूटर आपरेटर एवं सूचना तकनीकी, कपड़ा बनाने एवं उद्यमिता कोर्स शामिल हैं।
इसमें महिलाओं को सर्टिफिकेट और काम शुरू करने का तकनीकी ढांचा नि:शुल्क मुहैया कराया गया है, ताकि वे अपने मध्यम, छोटे और माइक्रो कारोबार शुरू कर सकें। वहीं केंद्रीय सिलाई और बुनाई के कोर्स भी कराए गए। इसमें 43 महिलाओं को शामिल किया गया।