भारतीय सेना ने सोमवार को गुलमर्ग में पहली बार 12 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया। एकजुटता के अनूठे प्रदर्शन में कश्मीर के 83 प्रतिभागियों ने गर्व से दौड़ को पूरा किया। यह मैराथन गंडोला पॉइंट, शिव मंदिर, गुलमर्ग मार्केट, महाराजा पैलेस और चिल्ड्रन पार्क होते हुए गुलमर्ग झील पर जाकर खत्म हुई।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए गुलमर्ग के स्थानीय लोग और पर्यटक भी मौजूद रहे। इस मैराथन में चार आयु वर्ग के नागरिकों को शामिल किया गया। प्रत्येक श्रेणी में तीन पुरस्कार थे।
समूह-ए(15 वर्ष-20 वर्ष) में शकील आह डार पहले, शेख शकीबुल रहमान दूसरे और मोहमीस इस्माइल वानी तीसरे स्थान पर रहे।
समूह-बी(21 वर्ष -30 वर्ष) में वसीम अहमद भट प्रथम, मोहम्मद इश्फाक गुजर दूसरे और आदिल अहमद नजर तीसरे स्थान पर रहे।
समूह-सी(30 वर्ष और अधिक) में अब्दुल कय्यूम चेची पहले स्थान पर और इशफाक अहमद लोन दूसरे स्थान पर रहे।
समूह-डी(महिला) में महक मुश्ताक प्रथम, कुलसुमा गुलजार दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान कश्मीर की अवाम ने अपनी प्रतिभा दिखाई।