फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सेना ने घाटी के युवाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया, धावकों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 16 Aug 2021 05:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

गुलमर्ग में सेना ने 12 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौरान घाटी के युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
मैराथन दौड़ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने सोमवार को गुलमर्ग में पहली बार 12 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया। एकजुटता के अनूठे प्रदर्शन में कश्मीर के 83 प्रतिभागियों ने गर्व से दौड़ को पूरा किया। यह मैराथन गंडोला पॉइंट, शिव मंदिर, गुलमर्ग मार्केट, महाराजा पैलेस और चिल्ड्रन पार्क होते हुए गुलमर्ग झील पर जाकर खत्म हुई।

विज्ञापन


प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए गुलमर्ग के स्थानीय लोग और पर्यटक भी मौजूद रहे। इस मैराथन में चार आयु वर्ग के नागरिकों को शामिल किया गया। प्रत्येक श्रेणी में तीन पुरस्कार थे।

  • समूह-ए(15 वर्ष-20 वर्ष) में शकील आह डार पहले, शेख शकीबुल रहमान दूसरे और मोहमीस इस्माइल वानी तीसरे स्थान पर रहे।
  • समूह-बी(21 वर्ष -30 वर्ष) में वसीम अहमद भट प्रथम, मोहम्मद इश्फाक गुजर दूसरे और आदिल अहमद नजर तीसरे स्थान पर रहे।
  • समूह-सी(30 वर्ष और अधिक) में अब्दुल कय्यूम चेची पहले स्थान पर और इशफाक अहमद लोन दूसरे स्थान पर रहे।
  • समूह-डी(महिला) में महक मुश्ताक प्रथम, कुलसुमा गुलजार दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान कश्मीर की अवाम ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 

ये भी पढ़ें-

विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी: न कोई पाबंदी न इंटरनेट पर रोक, अनुच्छेद-370 हटने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार कश्मीर में दिखा ऐसा जोश    
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी: जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, बुरहान वानी के पिता ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज    


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें