सीमा और एलओसी पर चौकस भारतीय सेना के जवानोें ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है । पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से एलओसी के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं ।
इस बीच आतंकी घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर के सीमांत इलाकों में सेना हाई अलर्ट पर है । सीमा पर इस चौकसी के कारण 5-6 अक्टूबर की रात सीमा पार से हो रही घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया है ।
Naugam(J&K) UPDATE: Three more terrorists eliminated by security forces during an infiltration bid
— ANI (@ANI_news) October 6, 2016
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौगाम में घुसपैठ कर रहे 4 आतंकियों को सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है । घुसपैठ के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ के बाद जारी सेना के सर्च ऑपरेशन में सेना को इन चारो आतंकियों का शव बरामद हुआ है ।
दोपहर में एक और शाम को 3 शव बरामद
सर्च आपरेशन जारी
- फोटो : File Photo
आज दोपहर तक सेना को एक आतंकी का शव बरामद होने की सूचना मिली थी । इसके बाद जारी सर्च आपरेशन में तीन और आतंकियों के शव बरामद हुए हैं । हालांकि सेना ने अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है ।
खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद सतर्क भारतीय सेना ने सीमा के रास्ते हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तैयारी की है । सेना की इसी चौकसी के कारण बीती रात सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5-6 अक्टूबर की रात को जम्मू-कश्मीर की 3 जगहों पर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की गई थी । नौगाम के अलावा रामपुर सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश हुई थी जिसे सेना ने नाकाम कर दिया । सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है ।
सेना की फायरिंग से डरकर भागे आतंकी
मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : File Photo
नौगाम के साथ साथ ही रामपुर सेक्टर में भी पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से घुसपैठ की कोशिश हुई थी । सीमा पर तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई में इस आतंकी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सेना की ओर से हुई फायरिंग में घुसपैठ कर रहे ये आतंकी भाग खड़े हुए हैं ।
सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों के बीच पाकिस्तानी सेना के द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन भी हो रहा है । पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात को भारतीय सेना की दो दर्जन से अधिक चौकियों पर भारी गोलाबारी की गई है ।