फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाज नाइकू के गांव में सेना ने चलाया कासो, त्राल में भी चला तलाशी अभियान

Sat, 01 Sep 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
indian army
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के उलवामा जिले में दो अलग अलग जगहों पर सुरक्षाबलों द्वारा सांझा तलाशी अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों द्वारा शनिवार दोपहर को पुलवामा जिले के नाइकू मोहल्ला बेगपुरा में तलाशी अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि यह हिज़्ब ऑपरेशनल कमांडर रियाज नाइकू का पैतृक गांव है और सूत्रों की मानें तो सुरक्षाबलों को इनपुट था कि रियाज कुछ अन्य साथियों के साथ परिवार वालों से मिलने आया है। लेकिन बाद में ऑपरेशन के दौरान आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लाग्ने पर ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया।

वहीं जिले के त्राल में भी सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल को घेरे में लेकर तलाशी अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सेना की 42आरआर, 180 सीआरपीएफ और एसओजी द्वारा अस्पताल की घेराबंदी की गई क्यूंकी उन्हे आतंकियों की मूवमेंट का इनपुट मिला था। सभी एंट्री और एक्ज़िट पॉइंट्स सील कर दिये गए थे और तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें