फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का आतंक पर प्रहार, पीओके में तोप से उड़ाए आतंकी कैंप, पांच पाक सैनिक और पांच आतंकियों की मौत

Sun, 20 Oct 2019 11:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले शुरू किए हैं। भारतीय सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश के बाद की जा रही है।

विज्ञापन

वहीं भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में पाक द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश के बाद उठाया गया है। जिसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की भी सूचना मिल रही है।

 
विज्ञापन


पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के पांच आतंकवादी व पांच सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है, और तीन घायल हैं। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
 



भारतीय सेना को कल यानी कि शनिवार रात विश्वसनीय इनपुट के आधार पर पता चला था कि पीओके के जुरा, अथमुकम और कुंडलसाही में कई लॉन्च पैड्स पर आतंकवादी मौजूद हैं। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश की। जिस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी लॉन्चिंग पैड्स को निशाना बनाया और उन्हें नष्ट कर दिया।
 


 

दो जवान शहीद, एक नागरिक की मौत

कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक फायरिंग की। गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को नुकसान भी हुआ है। तीन मकान गिरने की खबर है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है।  कुपवाड़ा एसएसपी एएस दिनकर ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को बारामुला जिले में आतंकियों ने दहशत फैलाने का किया था प्रयास

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 

बारामुला जिले के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर को आतंकियों ने एक सुनार की दुकान में घुसकर दुकानदार को मारने की नाकाम कोशिश की। तीन आतंकी सुनार की दुकान के बाहर पहुंचे जिनमें से एक दुकान के अंदर दाखिल हुआ। 

उसने दुकानदार को देखते ही फायरिंग कर दी, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद दुकानदार ने भागकर जान बचाई। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। बारामुला के एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि आतंकियों द्वारा एक दुकानदार को गोली मारने की कोशिश की गई लेकिन वह सुरक्षित है। 

जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय इलाके में कुछ दुकानें खुली थीं। कहा जा रहा है कि इस दुकानदार को इससे पहले भी दुकान न खोलने की धमकी दी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें