नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने सरोर टोल प्लाजा पर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं। संयुक्त बयान में राणा और सलाथिया ने कहा कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राज्य प्रशासन जन भावनाओं की अनदेखी कर रहे हैं। व्यापार, उद्योग, ट्रांसपोर्ट और पर्यटन आपरेटरों की सरोर टोल प्लाजा बंद करने की मांग की उपेक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा है कि रोड टैक्स में कटौती या किसी एक क्षेत्र को छूट देने का आश्वासन काम करने वाला नहीं है। टोल प्लाजा को बंद करने से ही राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के समय जिस पार्टी ने टोल प्लाजा का कड़ा विरोध किया था। सत्ता में होने पर वह यू टर्न ले चुकी है।