फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन पर मिटने वाले को ऐसे दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले में एलओसी पर कृष्णा घाटी सेक्टर में बुधवार को हुई मुठभेड़ में कुछ चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। शहीद लांस नायक गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद जीओसी मेजर जनरल डीए चतुर्वेदी ने बताया कि आतंकवादी एलओसी पर आईईडी लगाकर गश्ती दल को निशाना बनाना चाहते थे।
विज्ञापन


लेकिन सेना ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए न सिर्फ उन्हें वापस खदेड़ा बल्कि एलओसी पर दो आईईडी को खोज कर उसे निष्क्रिय भी किया। बीते बुधवार को एलओसी पर आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए शहीद लांस नायक गोविंद सिंह को वीरवार को सेना की ऐस ऑफ स्पेड्स श्रद्धांजलि दी गई।

डिवीजन के जीओसी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीद को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। जीओसी ने पत्रकारों को बताया कि तीन से चार आतंकवादियों के एक ग्रुप ने एलओसी से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

सेना को निशाना बनाना चाहते थे आतंकी

इस दौरान आतंकियों ने एलओसी पर आईईडी लगा कर सेना के जवानों को निशाना बनाना चाहा। सेना के अलर्ट जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को वहीं ढे़र कर दिया था, जबकि लांस नायक गोविंद सिंह शहीद हो गए थे।

अभी तक सेना ने उक्त क्षेत्र से दो आईईडी बरामद कर डिफ्यूज की है, जबकि गोला बारूद भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि जवान की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना सक्षम और तैयार है। वहीं, सेना द्वारा मुठभेड़ की जगह पर चलाए गए सर्च अभियान में आतंकियों के हथियार और कुछ सामान बरामद हुए हैं।

जिसमें एक एके 47, चार एके 47 मैगजीन, 70 राउंड, एक हैंड ग्रेनेड, एक सामान रखने का पाउच, एक सिविल ड्रेस और तीन सौ रुपये की पाकिस्तानी कैरेंसी बरामद हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें