फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर सभी मसलों को सुलझाएंगे भारत-चीन

Sun, 01 May 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने पर समेत कई अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भारत और चीन के सैन्य कमांडरों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने पर प्रतिबद्धता जताई। नियंत्रण रेखा पर दो जगहों पर दोनों सेनाओं के अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन


चीन के मोल्डो स्थित हट और टीडब्ल्यूडी पूर्वी लद्दाख के टीडब्ल्यूडी गेरीसन में अलग-अलग बार्डर पर्सनल मीट संपन्न हुईं। दोनों बैठकों में दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए समझौते पर अमल करने पर रजामंदी जताई गई।

आपसी संबंधों को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। उत्तरी कमान के प्रवक्ता के अनुसार मोल्डो में भारतीय सेना की तरफ से मेजर जनरल सुधाकर और चीन की सेना के कर्नल झन पेंग झुंग के नेतृत्व में मुलाकात हुई।
विज्ञापन


जबकि पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल आरसी भरतवाल और चीन के कर्नल सांग झान ली ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। दोनों देशों के सैनिकों ने भारत व चीन के झंडों को सलामी दी।

बार्डर पर्सनल मीट के दौरान आपस में बेहतर समन्वय और शांति बनाए रखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर रजामंदी हुई। इस पर भी सहमति बनी कि सीमा पर ही स्थानीय स्तर पर दोनों देशों के अधिकारी हर मामले को सुलझाएंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें