फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मीटिंग में पाक ने दिया शांति का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर बढ़ रहे तनाव को देखते हुए मंगलवार को हुई फ्लैग मीटिंग में बीएसएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी का पाकिस्तान से कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन


बीएसएफ ने साफ कहा है कि पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरएस पुरा सीमा पर बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर मंगलवार को हुई फ्लैग मीटिंग में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी पर कड़ा एतराज जताया।

सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ ने साफ शब्दों में कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय पोस्टों तथा रिहायशी इलाकों में गोलाबारी हुई तो इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ भारत की आक्ट्राया व पाकिस्तान की अनायत पोस्ट के मध्य जीरो लाइन पर हुई फ्लैग मीटिंग में गोलाबारी का मुद्दा उठा।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि 23 अक्तूबर को पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग करने को पाक रेंजर्स ने हर बार की तरह इस बार भी नकारते हुए कहा कि उनकी ओर से फायरिंग शुरू नहीं की गई।

उन्होंने दोषारोपण किया कि बीएसएफ ने ही पहले पाकिस्तानी पोस्टों तथा गांवों को निशाना बनाया। बैठक में यह तय हुआ कि बार्डर की सुरक्षा में लगे बलों के बीच लगातार मीटिंग होनी चाहिए।

दो घंटे चली बैठक

बार्डर पर निर्माण कार्यों तथा पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के मुद्दे पर भी बात हुई। अधिकारी ने बताया कि पाक कमांडर ने बार्डर पर शांति तथा घुसपैठ रोकने का भरोसा दिलाया है।

मंगलवार दोपहर हुई इस मीटिंग में बीएसएफ के अधिकारियों ने गोलाबारी से सांबा और कठुआ क्षेत्र में हुए जानमाल के नुकसान के बारे में बताया।

करीब दो घंटे चली इस मीटिंग के बाद बीएसएफ के आईजी राकेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार की शाम पाक की ओर से फ्लैग मीटिंग का आग्रह किया गया था।

इस पर बीएसएफ ने मीटिंग का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि पाक की ओर से सीमा पर शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में बीएसएफ के डीआईजी बीएस कसाना व डीआईजी राकेश कुमार के साथ अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

जबकि पाक की ओर से 12 चिनाब रेंजर्स के ब्रिगेडियर वसीम जफर भट्टी सहित 11 अधिकारी मौजूद रहे। बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स के बीच इससे पहले 18 मार्च को बैठक हुई थी।

इसमें भी शांति बनाए रखने तथा फायरिंग रोकने पर सहमति बनी थी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा से कानाचक्क तक लगातार 45 दिनों तक गोलाबारी होने पर 29 अगस्त 2014 को मीटिंग हुई थी।
विज्ञापन

फिर भी नहीं माना पाक

क्षेत्र में मंगलवार सुबह पाक रेंजरों की ओर से खेतों में काम कर रहे किसानों को निशाना बनकर की गई गोलीबारी से अफरा तफरी मच गई। सुबह साढ़े दस बजे के करीब किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे।

इसी दौरान पाक की न्यू आवाम पोस्ट से पाक रेंजरों ने भारतीय पोस्ट स्टाप 2 को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू की। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत सभी किसानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

हालांकि बीएसएफ द्वारा इस दौरान संयम बरता गया और कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई। अचानक हुई इस फायरिंग से सभी किसान डरे सहमे से नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें