फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान पर हमला करे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में कश्मीरी पंडित संदीप मावा ने लाल चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और भारत सरकार से पाकिस्तान पर तुरंत हमला करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मावा ने कहा कि हम कश्मीरी चाहे हिंदू हों या मुसलमान, हम कश्मीर को आबाद करने आए हैं। लेकिन, पाकिस्तान ने हमारी बैकबोन टूरिज्म पर घातक प्रहार किया। पहले हमारे बच्चों को ड्रग्स में फंसा लिया। डेढ़-दो लाख नौजवानों को आतंकवाद के नाम पर मरवा दिया। अब हमारे बचे-खुचे पर्यटन पर भी पाकिस्तान ने वार किया है। हमने पाकिस्तान का झंडा यह बताने के लिए जलाया है कि पाकिस्तान का हिमायती यहां कोई नहीं है। हम कभी गुमराह हो चुके थे, लेकिन अब शान से हिंदुस्तान के साथ खड़े हैं। पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन करते हैं कि वह पाकिस्तान पर जल्द से जल्द हमला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें