फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली को वैष्णो दरबार से सीधा जोड़ेगी ये सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार इन दिनों एक्सप्रेस वे बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाने की योजना पर काम कर रही है। योजना है कि करीब 32 हजार करोड़ रुपये के निवेश से लगभग 1600 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे बने। इन एक्सप्रेस वे को हाईब्रिड एनुइटी मॉडल पर विकसित करने की योजना है ताकि इसके लिए अधिक से अधिक डेवलपरों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन


यही नहीं, दिल्ली से कटड़ा जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने इस मार्ग पर भी एक नया एक्सप्रेस वे बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए नया अलाइनमेंट तय किया जाएगा।

जिससे दिल्ली से कटड़ा के बीच की दूरी घट कर महज 600 किलोमीटर रह जाएगी। इस मार्ग पर कुछ ज्यादा लागत आने की संभावना है। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद दिल्ली से कटड़ा की दूरी तय करने में पांच घंटे कम लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईब्रिड एनुइटी मॉडल पर काम

उन्होंने बताया कि इन एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए हाईब्रिड एनुइटी मॉडल पर काम किया जाएगा। इस समय ढांचागत संरचना क्षेत्र, खासकर राजमार्ग क्षेत्र में जो सुस्ती का आलम है, उसे देख कर कोई भी डेवलपर आगे आने से पहले दस बार सोच रहा है।

हाईब्रिड एनुइटी मॉडल पर काम करने का मतलब है कि परियोजना लागत में सरकार की तरफ से करीब 40 फीसदी राशि का सहयोग मिल जाएगा। इससे डेवलपर को काफी राहत मिल जाएगी।

यही नहीं, अभी जिन मार्गों को चुना गया है, उन पर काफी वाहन चलते हैं। इसलिए इन परियोजनाओं को लेने में डेवलपर पीछे नहीं रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें