फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाक के बीच फ्लैग मीटिंग आज

Mon, 21 Sep 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलाबारी के बाद दोनों देशों के अधिकारियों में फ्लैग मीटिंग होनी तय हुई है। सोमवार को पुंछ में भारत और पाकिस्तान के सैन्य अफसरों के बीच फ्लैग मीटिंग होगी।
विज्ञापन


उत्तरी कमान के सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार चक्का दा बाग स्थित एलओसी के क्रासिंग प्वाइंट पर दोनों देशों के ब्रिगेड कमांडरों की बैठक होगी। इसमें एलओसी पर शांति स्थापित हो सके इस बात के प्रयास किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी 2013 में दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी। बीते कुछ दिनों से एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इससे दोनों ओर जानी व संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। दोनों ओर एलओसी से सटे रिहायशी इलाकों में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


सेना के आधिकारिक रिकार्ड के मुताबिक सितंबर में ही पाकिस्तानी सेना द्वारा अब तक 23 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इस दौरान एलओसी पार से भारतीय अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में 120 एमएम और 82 एमएम के मोर्टार दागे गए। बीते रविवार को राजोरी में एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ के एक एएसआई शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें