जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में एक निर्दलीय प्रत्याशी की बुधवार हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस निर्दलीय प्रत्याशी की मौत हई है उसका नाम गुलाम मोहम्मद भट बताया जा रहा है। बुधवार शाम को गुलाम मोहम्मद भट को अचानक सीने में दर्द शुरु हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गुलाम मोहम्मद भट की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
आपको बता दे कि बांदीपुरा विधानसभा में पहले चरण के दौरान मतदान हो चुका है। 23 दिंसबर को रियायत में विधानसभा चुनावों की मतगणना होनी है। गौरतलब है कि 25 नवंबर को बांदीपुरा जिले के सुंबल से सटे इस क्षेत्र में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा हुई थी। ऐसी ही एक हिंसक झड़प में एक सरपंच घायल हो गया था। इसके बाद उनको श्रीनगर के सबसे बड़े शेर-ए-कश्मीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
वहीं एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में एक सरकारी जन स्वास्थ्य केन्द्र जल कर राख हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के हाजिन क्षेत्र में एक जन स्वास्थ्य केन्द्र में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में स्वास्थ्य केन्द्र की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।