फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा गठबंधन का मतलब कश्मीर और जम्मू का मिलन: महबूबा

Sun, 01 May 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • मुख्यमंत्री ने जम्मू के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की
  • बोलीं-पीडीपी-भाजपा गठबंधन का मतलब कश्मीर और जम्मू का मिलन 
  • सुपर बाजार सिटी चौक में मल्टी लेबल पार्किंग की आधारशिला रखी
  • 352 कारें और 164 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे
विज्ञापन
पार्क‌िंग के नक्शे को देखती महबूबा मुफ्ती और न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रियासत में अमन कायम करना है। गोली और हड़ताल का इलाज विकास से करना है। मानवाधिकार उल्लंघनों व सांप्रदायिक तनाव को रोकना है। शनिवार को सुपर बाजार सिटी चौक में 51 करोड़ की राशि से मल्टी लेबल पार्किंग की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ इस तरीके से अपने विचार रखे। 
विज्ञापन


महबूबा ने कहा श्री माता वैष्णो देवी का रेल पहुंचने के बाद से जम्मू पठानकोट न बने इसके लिए जम्मू को स्वतंत्र पर्यटन सर्किट के तौर पर विकसित किया जाएगा। जम्मू में ऐतिहासिक मुबारक मंडी की तरफ पर्यटकों को खींचने की तरफ जो भी उनसे बन पड़ेगा वह करेगी। सुचेतगढ़ में भी पाकिस्तान चाहे करें या न करें बाघा बार्डर की तर्ज पर हम परेड शुरू कर सकते हैं। 

उन्होंने जम्मू के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए जम्मू के साथ अपने रिश्तों का उल्लेख भी किया। महबूबा ने कहा उन्होंने जम्मू में कालेज की लाइफ गुजारी। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने में अपने सहेलियों के साथ जातीं रही।
विज्ञापन


समाज विरोधी तत्व सरकार का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए और सरकार के हाथ मजबूत करने चाहिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, शिक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री आसिया नक्काश, विधायक राजेश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

352 कारें और 164 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे

लोगों को संबोध‌ित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार जम्मू को विकास का माडल बनाएगी। उन्होंने कहा रेल के श्री माता वैष्णो देवी तक जाने के बाद यहां के व्यापारी प्रभावित न हों इसके लिए सरकार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सभी उचित कदम उठा रही है। तवी का साबरमती की तर्ज पर साैंदर्यकरण किया जाएगा। यहां भी पर्यटन की संभावनाएं हैं वहां पर काम होगा। 

जम्मू कश्मीर इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (इरा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि सिटी चौक सुपर बाजार के पीछे सेमी आटोमेटिक मल्टी लेबल कार पार्किंग सुविधा का निर्माण एक साल में पूरा हो जाएगा। चेन्नई की कंपनी सीसीएल निर्माण कार्य कर रही है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक के लोन से प्रोजेक्ट चल रहा है और जम्मू में अपनी तरह की यह पहली सेमी आटोमेटिक मल्टी लेबल कार पार्किंग होगी। यहां पर 352 कारों और 164 टू व्हीलरों की पार्किंग की सुविधा रहेगी।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इरा के सीईओ ने एक साल में पार्किंग सुविधा का निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया, जिस पर वे आधारशिला रखने पर सहमत हुईं। अब यह इरा के सीईओ पर है कि वे इसे समय से पूरा करें। महबूबा ने कहा नाउ योर जाब इज आन द लाइन। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें