जम्मू। सभी वार्डों में एक सामान विकास हो रहा है। लोगों को अब बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह बातें मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने राजपुरा में श्री गुरु रवि दास सभा के सामुदायिक हाल के काम के शुभारंभ मौके पर कहीं। उन्होंने कहा कि रास्तों, नालियों और नालों की समस्या का निदान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा टाइल, मार्बल और अन्य काम भी करवाए जाएंगे। हाल के काम के बाद धार्मिक कार्यकम करवाने में सुविधा मिलेगी। सभा की लंबित मांग को पूरा कर दिया गया रहै। शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रयास जारी है। लोग सहयोग करें। कचरा खुले में न फेंका जाए। शहर को साफ सुथरा बनाएं। इस मौके पर पार्षद सुरेंद्र चौधरी, सतपाल करलुपिया, प्रीतम गुप्ता आदि मौजूद रहे।