फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ में खुला फसल खरीद केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। कृषि बहुल क्षेत्र एवं ब्लॉक मढ़ में किसानों की सुविधा के लिए सरकारी फसल खरीद केंद्र (सरकारी कंडा ) खोला गया है। इसका शुक्रवार को कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों को नीतिगत तरीके से अन्य कृषि विकल्पों पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिनव शर्मा ने नए कृषि कानूनों की जानकारी देकर प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से अवगत करवाया। उन्होंने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को मढ़ ब्लॉक में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की मांग की है। अभिनव शर्मा ने बड़े स्तर पर कृषि व किसान मेला आयोजित करने पर जोर दिया, जिससे किसानों में नई फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी अरविंद बरु, तिलक राज, एसडीएओ अश्वनी कुमार जोजरा, एफसीई इंस्पेक्टर कामेश रैना, एओ अजय चौधरी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें