फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में शुरू हुई जांच

Tue, 19 Apr 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
व‌‌िश्व‌व‌िद्यालय में हुआ था बवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को कश्मीरी छात्रों द्वारा जमकर बवाल मचाने के मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी है। इस संबंध में विवि के उप कुलपति प्रो. जावेद मसर्रत ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को परिसर का माहौल शांतिपूर्ण रहा। बिना किसी डर भय के कक्षाएं चलीं। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डीन प्रो. जीएच डार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसे तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

वीसी ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट को अनुशासन कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा। उसकी सिफारिश के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें दोषी छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित भी किया सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा घेरे में ‌व‌िश्वव‌िद्यालय

पहले भी हो चुके हैं कई ‌व‌िवाद - फोटो : Amar Ujala
शहरियों द्वारा विवि परिसर में नशीली दवाओं के सेवन और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोपों पर उप कुलपति ने कहा कि विवि के मुख्य गेट पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है। उसके बावजूद भी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि विवि में नशीली दवाओं का प्रयोग नहीं होता होगा।

​राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप को भी नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकतों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 

जिला मजिस्ट्रेट शब्बीर अहमद बट्ट ने बताया कि पुलिस ने विवि में आगजनी, तोड़फोड़ और बवाल के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में कोई नामजद नहीं है, क्योंकि अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को आरोपी छात्रों के नाम नहीं दिए हैं। न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में जिनके नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें