जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों के नए मामले पिछले 24 घंटे में कम हुए हैं परंतु मौतों का आंकड़ा पहली बार 73 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण की पिछले साल हुई शुरुआत से लेकर अब तक का यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बीच 4042 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में 15 मरीजों सहित पूरे संभाग में 54 तथा कश्मीर में 19 मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को प्रदेश में 3344 नए मामलों की पुष्टि हुई, वहीं 4042 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मामले 50852 हो गए हैं। नए मामलों में जम्मू संभाग में 1418 व कश्मीर में 1926 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 613, उधमपुर में 228, राजोरी में 106, डोडा में 90, कठुआ में 115, सांबा में 89, किश्तवाड़ में 27, पुंछ में 56, रामबन में 43, रियासी में 51 मामले आए हैं। जबकि श्रीनगर जिले में 495 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 247952 पर पहुंच गया है। मौतों का आंकड़ा 3222 हो गया है।