फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले अकादमिक सत्र से जम्मू वालों को IIT का तोहफा

Sat, 12 Sep 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) की कवायद तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि अगले अकादमिक सत्र से अस्थायी कैंपस में आईआईटी की कक्षाएं शुरू करवाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस को तैयार करके हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी। शनिवार को उपमुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में आईआईटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि खानपुर जगती की 3400 कनाल भूमि को आईआईटी कैंपस के लिए देखा गया है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय में पूरी करने पर काम किया जाए।
विज्ञापन


आयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग सरिता चौहान ने बताया कि अस्थायी कैंपस को शुरू करने के लिए हॉस्टल और पचास क्वार्टरों की जरूरत है। इसमें विद्यार्थियों और फैकल्टी को रखा जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि अगले अकादमिक सत्र से आईआईटी शुरू होने पर रियासत के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में लाभ मिलेगा।

अस्थायी कैंपस को शुरू करने के लिए जरूरी फैकल्टी का प्रबंध करने पर काम किया जाए। कैंपस साइट की जगह को शीघ्र फाइनल करके निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सहित अन्य सुविधाओं पर काम किया जाएगा। उच्च शिक्षा में रियासत के प्रमुख संस्थाओं में आईआईटी एक होगा।

इसमें सभी खित्तों के विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। बैठक में मंडलायुक्त डा. पवन कोतवाल, उपायुक्त सिमरनदीप सिंह, निदेशक स्कूल शिक्षा समिता सेठी, अतिरिक्त विकास आयुक्त अनुराधा गुप्ता, मुख्य कंसरवेटर फारेस्ट वाइल्ड लाइफ विभाग एके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें