फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड तीन में विकास की अनदेखी, खुद संभाली कमान

Mon, 17 Feb 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा कस्बे के वार्ड तीन की टूटी गली। संवाद - फोटो : samba
विज्ञापन
2010 में 20 लाख रुपये का फंड हुआ था स्वीकृत, बाद में चार लाख रुपये का अतिरिक्त फंड आया
विज्ञापन

स्थानीय विवादों और प्रशासन की निष्क्रियता के चलते लैप्स हो गया फंड

सांबा। कस्बे के वार्ड नंबर 3 में नाले के निर्माण न होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 550 मतदाताओं वाली इस वार्ड में दो बार फंड जारी होने के बावजूद नाले का निर्माण नहीं किया गया।
जानकारी के अनुसार साल 2010 में 20 लाख रुपये का फंड स्वीकृत हुआ था, लेकिन नाला नहीं बन सका। इसके बाद चार लाख रुपये का अतिरिक्त फंड आया, लेकिन स्थानीय विवादों और प्रशासन की निष्क्रियता के चलते फंड लैप्स हो गया।
विज्ञापन

नाले के निर्माण न होने से बरसात के दिनों में पानी गलियों में भर जाता है, जिससे गली पूरी तरह टूट चुकी थी। प्रशासन से कोई सहायता न मिलने पर स्थानीय निवासियों ने स्वयं धन एकत्रित कर गली का निर्माण कराया। पुराने बाजार से मुख्य बस अड्डे तक 800 मीटर लंबे मार्ग पर भी नाले का विकास नहीं हुआ है, जिससे बारिश के दिनों में घरों में पानी घुसने की समस्या बनी रहती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण करवाया जाए।
-
वार्ड तीन व वार्ड पांच के मध्य इस मार्ग की हालत खस्ता है। लोगों को आने-जाने की परेशानी थी। स्थानीय लोगों ने धन एकत्रित कर गली के कुछ हिस्से का विकास करवाया है।
बोध राज, स्थानीय निवासी
कस्बे के पुराने बाजार से मुख्य बस अड्डा तक के 800 मीटर मार्ग के बन जाने से लोगों को राहत मिले गी। पुराने बाजार के दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ेगा।
रांति देव, स्थानीय निवासी वार्ड 3
लंबे अरसे से लोग नाले को बनाने की मांग करते आ रहे हैं, आज तक नाले का विकास ही नही करवाया गया है। इससे बरसात के दिनों में बारिश से नाले का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। दो बार नाले के विकास के लिए फंड आए दोनों बार विकास नहीं करवाया गया।
मनोहर लाल, स्थानीय निवासी वार्ड 3 सांबा।
कस्बे के पुराने बाजार के दुकानदारों का कारोबार काफी मंदा चल रहा है। यदि मुख्य बस अड्डा से पुराने बाजा तक के इस मार्ग की मरम्म्त और नाले का विकास करवाया जाए तो लोगों को पुराने बाजार के आने जाने के लिए सुविधा मिलेगी। दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

काका, स्थानीय निवासी वार्ड 3 सांबा।
800 मीटर नाले के विकास के लिए 35 लाख के फंड की जरूरत है। चार लाख के फंड मिले थे, हमने विकास शुरू करने के लिए कहा था लेकिन लोग नहीं माने और सारे नाले का विकास करवाने पर अड़ गए। इतने फंड ही नहीं मिले, जिस कारण फंड भी लैप्स हो गए।
- संजय पाधा, पूर्व पार्षद वार्ड 3 सांबा।
कस्बे में वार्ड के विकास की योजना बनाई गई है। यहां अधिक जरूरत होगी विकास करवाया जाएगा।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें