फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सेना कश्मीर को चलाएगी तो अफस्पा जरुरी: रक्षामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर ने कश्मीर घाटी में लागू सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम को जम्मू कश्मीर की जरुरत बताया है।  मनोहर पर्रीकर का कहना है कि अगर जम्मू कश्मीर का संचालन सेना के पास होगा तो अफस्पा जम्मू कश्मीर की जरुरत है।
विज्ञापन


रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में एक सवाल के जबाव में कहा कि जम्मू कश्मीर में अफस्पा को जारी रखना या हटाना गृह मंत्रालय का फैसला है। अगर सेना को कश्मीर की कमान दी जाती है तो अफ्सपा को जारी रखना सेना की जरुरत है।

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में लबें समय से अफ्सपा को हटाए जाने की मांग की जाती रही है। जम्मू कश्मीर में इस साल की शुरुआत में बनी नई सरकार ने कश्मीर से अफस्पा हटाने की बात कही थी। जिसके बाद भाजपा और पीडीपी में आपस में गतिरोध शुरु हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

एलओसी पर फायर‌िंग की घटनाओं कमी आई

प‌िछले कुछ महीनों में एलओसी पर घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है। लेक‌िन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातर पाक‌िस्तान की ओर से घुसपैठ की कोश‌िशें की जा रही है।  

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार हो रही घुसपैठ की खबरों पर रक्षामंत्री का कहना है क‌ि अंतरराष्ट्रीय सीमा गृह मंत्रालय के अध‌िकार में आता है इस पर में कुछ नहीं कह सकता हूं, लेक‌िन इस बात का दावा कर सकता हूं क‌ि प‌िछले दो-तीन महीनों में सीमा पर सीजफायर की घटनाओं में कमी आई है।

एलओसी पर फायर‌िंग की घटनाओं में कमी आई है पर इसकी वजह सेना द्वारा ऐसी घटनाओं को रोकने ल‌िए उठाए गए सख्त कदम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें