फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: राजोरी में IED लगाने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, लशकर के तीन आतंकी गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 09:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी-पूछ रेंज के डीआईजी पुलिस डॉक्टर हसीब मुगल ने बताया कि पहले बुद्धल के डंडोत में और उसके बाद राजोरी के खेवरा में आईईडी लगाई गई। पुलिस ने इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी शहर व बुद्धल इलाके में आईईडी लगाकर सुरक्षाबलों और आम जनता को निशाना बनाने वाले माड्यूल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़े गए आतंकवादियों को पाकिस्तान की ओर से निर्देश मिले थे। आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों के ठिकानों और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की साजिश रचि गई थी।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा राजोरी-पूछ रेंज के डीआईजी पुलिस डॉक्टर हसीब मुगल ने राजोरी में बुधवार को पत्रकार वार्ता में किया। डीआईजी ने बताया कि पहले बुद्धल के डंडोत में आईईडी लगाई गई और उसके बाद राजोरी के खेवरा में आईईडी लगाई गई। पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे कड़ी पूछताछ करने के बाद पुलिस तीन आतंकवादियों तक पहुंच गई, जिन्होंने आईईडी लगाई, और यहां लगाने का काम किया। 



पुलिस द्वारा पकड़े गए आतंकवादियों से की गई जांच के दौरान पाया गया कि आईईडी सीमा पार से आई थी और यहां पर लगाकर जनता को और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना था। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें