फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकियों ने किया IED ब्लास्ट, सैनिकों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम

Sat, 02 Mar 2019 01:45 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पेट्रोलिंग पार्टी को आईईडी से उड़ाने की साजिश नाकाम
  • शोपियां में सेना के कैंप पर आतंकियों ने किया हमला 
विज्ञापन
आईईडी ब्लास्ट के बाद सड़क पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी को आईईडी विस्फोट से उड़ाने की साजिश शनिवार सुबह नाकाम हो गई। शाम को शोपियां में सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया। हालांकि, दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


आतंकियों ने त्राल के अमलार इलाके में मुख्य सड़क पर आईईडी लगाया था। सूत्रों का कहना है कि समय से पहले ही करीब तीन बजे इसमें विस्फोट हो गया। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। हालांकि, उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। विस्फोट में तीन रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। अचानक हुए विस्फोट से लोग घरों से बाहर निकल आए। 

उधर, शोपियां जिले के दचू नागबल इलाके में शनिवार शाम आतंकवादियों ने 44 आरआर के एक सैन्य शिविर पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने यूबीजीएल दागा। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इलाके में लगभग 10 मिनट तक भारी गोलाबारी सुनी। 
विज्ञापन


घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, एसएसपी संदीप चौधरी ने ट्वीट किया कि 44 आरआर के देचू कैंप में अलर्ट संतरी ने संदिग्ध हलचल देखने पर हवा में गोलियां चलाई। किसी भी हमले से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें