फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यस्थता की पेशकश का हुर्रियत ने किया स्वागत, कहा-कश्मीर मानवीय मुद्दा

Wed, 24 Jul 2019 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक
विज्ञापन

मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े ने कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेशकश का स्वागत किया किया है। 

विज्ञापन


हुर्रियत ने एक बयान में कहा कि इस संघर्ष में सबसे प्रभावित पक्ष होने के कारण कश्मीर के लोगों ने हमेशा सभी स्तरों पर भारत एवं पाकिस्तान के बीच वार्ता के माध्यम से समाधान की जोरदार वकालत की है। कहा कि कश्मीर का मुद्दा राजनीतिक और मानवीय चिंता का विषय है। 

यह पिछले सात दशक से चला आ रहा है। इसे इन चिंताओं को ध्यान में रखकर जल्द हल करने की जरूरत है। इससे दशकों से चली आ रही राजनीतिक अनिश्चितता, निरंतर संघर्ष, इस क्षेत्र के लोगों की अंतहीन पीड़ा पर विराम लगेगा।
विज्ञापन


हुर्रियत ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण हल की मांग करता है। साथ ही अमेरिका एवं अन्य सभी देश भारत और पाकिस्तान को यह कहने में भूमिका निभाएं कि वे बातचीत करें और कश्मीर संघर्ष का हमेशा हमेशा के लिए समाधान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें