घाटी में लगातार महिलाओं के चोटी कटने की घटनाओं के विरोध में संयुक्त हुर्रियत नेताओं ने वीरवार और शुक्रवार को घाटी में विरोध प्रदर्शन का आवहन किया है। हुर्रियत नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शऩ में घाटी के सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयो के छात्रों को शामिल होने का अपाल की है।
प्रदर्शन को देखते हुए डिवीजन कमीश्नर कश्मीर ने वीरवार को सभी स्कूल और कॉलेजो को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा विरोध प्रदर्शन के कारण हुर्रियत नेताओं ने टीआरसी रैली को रद्द कर दिया गया जो कि 14 अक्टूबर 2017 को निर्धारित कि गयी थी। वही आज सैय्यद अली गिलानी को घुटने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है