फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने हुर्रियत नेता की गोली मार कर की हत्या

Tue, 20 Nov 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
हफीज उल्लाह मीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने हुर्रियत नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। दक्षिण कश्मीर के अचबल इलाके में रहने वाले हफीज उल्लाह मीर को आतंकियों ने निशाना बनाया। मीर को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ बंदूकधारी मारुति कार में आए और हुर्रियत नेता को घर से बाहर ले गए। कुछ दूर खाली जगह पर ले जाकर उन्हें गोली मार दी। फिर मौके से फरार हो गए।

वहीं कश्मीर में ही मंगलवार तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके में चार आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एक पैैरा कमांडर शहीद हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि शोपियां जिले में नंदीगामा में यह मुठभेड़ चल रही है। खुफिया एजेंसियों को नंदीगामा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने देर रात से ही आतंकियों घेर रखा था।

दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही थी। खुफिया एजेंसियों की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने रात में ही इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि एक पैरा कमांडर शहीद भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें