फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर की नापाक हरकत, पुंछ ब्रिगेड में गोले दागे

Tue, 20 Nov 2018 09:19 AM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ ब्रिगेड हेडक्वाटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंगलवार को एक बार फिर सुबह पाकिस्तानी सेना ने नापाक हरकत को अंजाम देते हुए पुंछ नगर स्थित ब्रिगेड हेडक्वाटर को निशाना बनाते हुए दो गोले दागे जोकि ब्रिगेड के अंदर गिरे लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


इस बीच भारतीय सेना द्वारा करीब साढ़े आठ बजे दिगवार क्षेत्र से जवाबी करवाही करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चोकियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जहां से पाक सेना ने पुंछ ब्रिगेड को निशाना बनाया था। भारतीय सेना की जवाबी कारवाही से दोनों तरफ से भारी गोलाबारी शुरू हो गई है जोकि लगातार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने नगर स्थित पुंछ ब्रिगेड हेडक्वाटर को निशाना बनाते हुए एक गोला दागा जोकि ब्रिगेड के अंदर ही आ गिरा, जहां पिछले महीने की 23 तारीख को पाक सेना ने एक गोला दागा था। जिससे सेना के खाली बंकर में आग लग गई थी।
विज्ञापन


आज गिरे इस गोले की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मकान तक हिल गए। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते एक ओर गोला वहीं आ गिरा। इन दो गोलों के गिरने से ब्रिगेड मुख्यालय में कोई नुकसान नहीं हुआ।

गोलों के गिरने का पता चलने पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान घटना स्थल पर पहुंच गए। पाक सेना की इस नापाक हरकता भारतीय सेना ने करीब एक घंटे बाद दिगवार से पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। इस गोलाबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहोल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें