फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलो व्यू में भीषण आग से खाक हुआ रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के पोलो व्यू इलाके में भीषण आग लग गई, जिसमें एक रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में करोड़ों का माली नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर श्रीनगर पोलो व्यू इलाके में स्थित एक बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर बने कैफे रोबस्टा रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई।

धीरे-धीरे आग ने अपनी चपेट में बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल को पूरी तरह ले लिया।
Trending Videos

अचानक धमाका हुआ, मच गई अफरा-तफरी

इस दौरान रेस्टोरेंट में रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। बिल्डिंग की निचली मंजिल में वोडाफोन का शोरूम है।

शोरूम के कर्मचारी अथर खान के अनुसार वह अपने शोरूम में काम कर रहे थे कि अचानक धमाके हुए, जिससे पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई।

तुरंत दमकल विभाग की करीब दर्जन से अधिक गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गईं।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर राख

करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर राख हो गया था।

खान के अनुसार, उनके शोरूम को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित बच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें