फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: सोमवती अमावस्या पर मां वैष्णो के दरबार में उमड़ी भीड़, कल 41,000 श्रद्धालु भवन की ओर हुए रवाना

Tue, 16 Jun 2026 12:52 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा

सार

सोमवती अमावस्या और संक्रांति के अवसर पर सोमवार को माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गर्मियों की छुट्टियों के कारण इन दिनों रोजाना 50 से 55 हजार यात्री कटड़ा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी का भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवती अमावस्या और संक्रांति के अवसर पर सोमवार को माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गर्मियों की छुट्टियों के कारण इन दिनों रोजाना 50 से 55 हजार यात्री कटड़ा पहुंच रहे हैं। सोमवार शाम पांच बजे तक ही करीब 41,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

विज्ञापन


रविवार को 48,400 भक्तों ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी। भीड़ के लगातार बढ़ने के कारण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को समय से पहले ही पंजीकरण केंद्र बंद करने पड़े। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती। जैसे ही संख्या इस सीमा के पास पहुंचती है, बोर्ड एहतियातन पंजीकरण रोक देता है।

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन, श्राइन बोर्ड, पुलिस और सीआरपीएफ पूरी तरह मुस्तैद हैं। त्रिकुटा पर्वत पर बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना बना रहा जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली। मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु भैरों घाटी जाकर दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें