फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: झेलम नदी में हाउसबोट डूबी, परिवार ने छलांग लगाकर बचाई जान

Sat, 31 Jul 2021 11:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीड़ित परिवार ने कहा कि हाउसबोट डूबने से बेघर हो गए हैं। मरम्मत का खर्च नहीं उठा सकते।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर की झेलम नदी में लाल मंडी इलाके के पास एक हाउसबोट डूब गई। हालांकि, समय रहते परिवार के पांचों सदस्यों ने बाहर पानी में छलांग लगा दी। इससे सभी की जान तो बच गई, लेकिन बोट में रखा सारा सामान डूब गया। इससे परिवार बेघर हो गया। उनका कहना है कि अब उनके पास रहने के लिए कोई आसरा नहीं है। ना ही इसकी मरम्मत के लिए उनके पास पैसे हैं।

विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य और हाउसबोट के मालिक अशरफ ने बताया कि रात में उनकी हाउसबोट में अचानक पानी में डूबने लगी। एक दम से अफरातफरी मच गई और उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों समेत बचने के लिए छलांग लगाई। अशरफ ने कहा कि किसी तरीके से उन्होंने जान तो बचा ली, लेकिन सारा सामान पानी में डूब गया। बताया कि उनके हाउसबोट को ठीक करने का खर्चा करीब 1.5 लाख का है और उनके पास आमदनी ही इतनी नहीं है कि वह अब इसे ठीक कराएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ जल प्रलय: मौत के मुंह से निकले इमरान की आपबीती- हमारे बुजुर्गों ने भी कभी नहीं देखी ऐसी तबाही    
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जल-प्रलय: कुपवाड़ा में आई बाढ़ से एक पुल क्षतिग्रस्त, किश्तवाड़ में बारिश ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें