केंद्र सरकार बार्डर इलाके के गांवों की फसलों तथा मवेशियों का बीमा करेगी। इसके प्रीमियम का भुगतान भी केंद्र सरकार ही करेगी। इससे बेमौसम बारिश, बाढ़ या पाक गोलाबारी से प्रभावित होने वाली फसल की राशि किसानों को मिल सकेगी। चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा कर बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों तथा अन्य समस्याओं का जायजा लिया।
केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी राकेश कुमार व नेशनल फाउंडेशन के प्रभाकर शर्मा ने किसानों को बताया कि बार्डर से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में मकानों का बीमा भी किया जाएगा ताकि पाक गोलाबारी से इन मकानों के क्षतिग्रस्त होने पर लोगों को क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए पैसे मिल जाएं।